धर्म

Navratri 2023: जानें नवरात्रि का शुभारंभ – शुभ मुहूर्त,

Navratri 2023 Shubh Muhurt, नवरात्रि 2023 का महत्व और पूजा विधि

हिन्दू धर्म में आदि शक्ति माँ दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्रि बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का ये पावन पर्व 15 अक्टूबर 2023, से शुरू हो रही है, 23 अक्टूबर 2023 सोमवार को नवरात्रि समाप्त होगी। वहीं 24 अक्टूबर को दशहरा है। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां जगदंबे के नौ अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाती है। भारत में सदियों से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है।

इस वर्ष के नवरात्र Navratri 2023 आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होने जा रहे हैं। इन्हें शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता हैं।

Navratri 2023: घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी। ये 15 अक्टूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। पहले दिन यानि प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापित कर मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है।
  • अभिजित मुहूर्त – इस दिन अभिजित मुहूर्त पंचांग के अनुसार सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक रहेगा।
  • भारत में कालगणना के प्रमुख स्त्रोत्र पंचांगों की गणना के अनुसार घटस्थापना के लिए अमृत मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप किन्हीं भी कारणों से अमृत मुहूर्त में घटस्थापना नहीं कर पाते हैं तो आप अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं।

रुद्राक्ष (Rudraksh): रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये नियम, जाने रुद्राक्ष पहनने के फायदे और नुकसान

शारदीय नवरात्रि Navratri 2023 कैलेंडर

  • 15 अक्टूबर, पहला दिन – प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
  • 16 अक्टूबर, दूसरा दिन– द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 17 अक्टूबर, तीसरा दिन- तृतीया, मां चंद्रघंटा पूजा
  • 18 अक्टूबर, चौथा दिन – चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा
  • 19 अक्टूबर, पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा
  • 20 अक्टूबर, छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा
  • 21 अक्टूबर, सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा
  • 22 अक्टूबर, आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा, महानवमी
  • 23 अक्टूबर, नौवां दिन – महानवमी, शारदीय नवरात्रि का पारण
  • 24 अक्टूबर, दसवां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (दशहरा)

Vastu Tips For Plants : सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए वास्तु अनुरूप वृक्षारोपण

कैसे करें नवरात्रि में कलश स्थापना ? 

  • नवरात्रि के पहले दिन यानी कि प्रतिपदा को सुबह स्नान कर लें, मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद सबसे पहले गणेश जी का नाम लें और फिर मां दुर्गा के नाम से अखंड ज्योत जलाएं।
  • कलश स्थापना के लिए मिट्टी के पात्र में मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीज बोएं, अब एक तांबे के लोटे पर रोली से स्वास्तिक बनाएं। लोटे के ऊपरी हिस्से में मौली बांधें. अब इस लोटे में पानी भरकर उसमें कुछ बूंदें गंगाजल की मिलाएं।
  • फिर उसमें सवा रुपया, दूब, सुपारी, इत्र और अक्षत डालें। इसके बाद कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते लगाएं, अब एक नारियल को लाल कपड़े से लपेटकर उसे मौली से बांध दें। फिर नारियल को कलश के ऊपर रख दें।
  • अब इस कलश को मिट्टी के उस पात्र के ठीक बीचों बीच रख दें जिसमें आपने जौ बोएं हैं। कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि के नौ व्रतों को रखने का संकल्प लिया जाता है। आप चाहें तो कलश स्थापना के साथ ही माता के नाम की अखंड ज्योति भी जला सकते हैं।

गणेश जी की पूजा में तुलसी क्यों नहीं चढ़ाई जाती, जानें इसके पीछे की वजह।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

नवरात्रि 2023 का महत्व और पूजा विधि

शारदीय नवरात्र पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता हैं। अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाएगी। वसंत की शुरुआत और शरद ऋतु की शुरुआत, जलवायु और सूरज के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम माना जाता है। यह समय मां दुर्गा की पूजा के लिए पवित्र अवसर माना जाता है।
नवरात्रि के पहले तीन दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के लिए समर्पित किए गए हैं। यह पूजा माँ दुर्गा ऊर्जा व शक्ति के लिए की जाती है। प्रत्येक दिन दुर्गा के एक अलग रूप को समर्पित है। त्योहार के पहले दिन बालिकाओं की पूजा की जाती है। दूसरे दिन युवती की पूजा की जाती है। तीसरे दिन जो महिला परिपक्वता के चरण में पहुंच गयी है उसकी पूजा की जाती है।
नवरात्रि के चौथे से छठे दिन व्यक्ति सभी भौतिकवादी, आध्यात्मिक धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करता है। नवरात्रि के चौथे, पांचवें और छठे दिन लक्ष्मी – समृद्धि और शांति की देवी, की पूजा करने के लिए समर्पित है।


जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया, प्रदेश, खुलासा, बॉलीवुड, लाइफ स्टाइल, अलग हटके, धर्म, शेयर बाज़ार, सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker