मध्य प्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी है, प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन जल्द ही पटरी पर आ सकती है। आपको बताएं वंदे भारत ट्रेन की मार्च के अंतिम हफ्ते से जबलपुर-इंदौर के बीच चलने की संभावना है। जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए रतलाम व जबलपुर रेल मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके चलने से इंदौर, जबलपुर के अलावा भोपाल के लोगों को फायदा होगा। राजधानी के लोग कम समय में इन दोनों प्रमुख शहरों तक आना-जाना कर सकेंगे।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका वंदे भारत ट्रेन के परिचालन में
जबलपुर के BJP सांसद राकेश सिंह और इंदौर के BJP सांसद शंकर लालवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही क्योंकि ये दोनों ही नेता वंदे भारत ट्रेन के लिए काफी समय से प्रयासरत है। Indore MP के सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया को बताया कि वंदे भारत ट्रेन का रूट इंदौर-जबलपुर के साथ इंदौर-जयपुर प्रस्तावित है, इस बारे में रेलवे के अधिकारियों से बात हुई है।
यह भी पढ़े- उज्जैन MP- महाकाल मंदिर मार्ग से हटेंगी मांस की दुकानें, दुकानें हटाने का प्रस्ताव पास….
यात्रियों का सफर आरामदायक
रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे के अधिकारियों की मानें तो वंदे भारत एक्सप्रेस 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। अनुमान है कि वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी अधिकतम सात से आठ घटे में पूरी कर लेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक सीटिंग वाले हैं। अर्थात इसमें यात्री बैठकर आराम से सफर करते हैं। प्रत्येक मंडल में इन ट्रेनों को उन्हीं मार्गों पर चलाया जा रहा है, जहां का सफर सात से आठ घंटे में पूरा हो जाए। वंदे भारत ट्रेन में GPS सिस्टम, CCTV, वैक्यूम बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो यात्रियों को राहत देंगी. इसमें ‘ट्रेन कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम’ भी है।
विधानसभा चुनाव के कारण नेताओं की गति तेज
साल 2023 चुनावी साल है साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इस कारण से मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए BJP नेता रेल मंत्रालय पर दबाव बना रहे हैं। प्रदेश सरकार भी इस ट्रेन को चालू करने के लिए प्रयासरत है। latest update जैसे ही चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री से रैक मिलेगा मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।
यह भी पढ़े- महाशिवरात्रि 2023: क्षिप्रा तट पर 18 लाख दीप लगाकर बनेगा गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड
मार्च के आखिरी हफ्ते से ट्रैन चलने की संभावना
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वंदे भारत ट्रेन जो कि मार्च के आखिरी हफ्ते से जबलपुर इंदौर के बीच चलने की संभावना है। जबलपुर मंडल द्वारा इस ट्रेन को चालू करने की लगभग पूरी तैयारी की जा चुकी है। साथ में ही खास बात यह है कि जबलपुर के कोचिंग यार्ड में वंदे भारत ट्रेन के रैकों का रख-रखाव होगा। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से सुबह 5 बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी।
यह भी पढ़े- लाडली बहना योजना फार्म 8 मार्च 2023 से भरे जाएंगे ,यह दस्तावेज रखे तैयार
हाई स्पीड 100 किमी प्रति घंटा की होगी
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे इंदौर से रवाना होकर इसी रास्ते से जबलपुर वापस आएगी. एक अहम जानकारी आपको बता दें की वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, लेकिन जबलपुर – भोपाल और भोपाल से इंदौर के मध्य रेलवे ट्रैक की अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रति घंटा की है। इसी कारण इस रूट पर उसकी फुल स्पीड से चलाना संभव नहीं होगा।
इसे ध्यान में रखते हुए मंडल का ऑपरेटिंग विभाग इसे औसत 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर चला सकता है। यह पूरा सफर तकरीबन 7 घंटे में पूरा होगा।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।