News

MP नीमच: अफीम फैक्ट्री से अफीम चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, सात किलो से अधिक अफीम व 16 लाख 95 हज़ार रुपये नकदी बरामद

मध्यप्रदेश के नीमच में स्थित भारत सरकार के उपक्रम केंद्रीय अफीम क्षारोद कारखाने के अंदर से अफीम चोरी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक अस्थायी कर्मचारी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो 410 ग्राम अफीम और 16 लाख 95 हजार रुपये नगदी बरामद किए गए हैं।

मध्यप्रदेश के नीमच में स्थित भारत सरकार के उपक्रम केंद्रीय अफीम क्षारोद कारखाने के अंदर से अफीम चोरी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एक अस्थायी कर्मचारी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो 410 ग्राम अफीम और 16 लाख 95 हजार रुपये नगदी बरामद किए गए हैं।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने नीमच के शासकीय अफीम व क्षारोद कारखाना (अफीम फैक्ट्री) से अफीम चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी चारों आरोपी अफीम फैक्ट्री में अस्थाई कर्मचारी होकर नीमच सिटी थाने के ग्राम बिसलवास सोनिगरा के निवासी है। सीबीएन के अनुसार ग्राम बिसलवास सोनिगरा का एक अस्थाई कर्मचारी दिनांक 21-07-2023 शुक्रवार को रात 09 बजे करीब फैक्ट्री से काम खत्म होने के बाद घर जा रहा था। फैक्ट्री में तलाशी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के गार्डों ने दिलीप उर्फ दिनेश पिता रमेश विजवा जाति धोबी निवासी ग्राम बिसलवास सोनिगरा को 890 ग्राम अफीम चोरी कर ले जाते हुए पकड़ा था।

इस मामले को आगे की जांच के लिए सीबीएन को दिया गया। सीबीएन द्वारा आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने उसके गांव के ही तीन और साथियों कमल पिता नानूराम विजवा, सुनील पिता मूलचंद विजवा और गुलाबचन्द पिता रामलाल गायरी नाम बताए जो अफीम फैक्ट्री में ही अस्थाई कर्मचारी थे। ये सभी अगले दिन शनिवार को सुबह की शिफ्ट में काम करने फैक्ट्री पंहुचे तो इन्हें भी सीबीएन ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीएन ने पूछताछ के बाद रविवार को मुख्य सरगना कमल विजवा की निशानदेही पर बिसलवास सोनिगरा स्थित उसके घर से 06 किलो 520 ग्राम अवैध अफीम और 16 लाख 95 हज़ार रुपये नकदी बरामद की। पूर्व में बरामद 890 ग्राम अफीम सहित कुल 07 किलो 410 ग्राम अफीम जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप उर्फ दिनेश विजवा, सुनील विजवा और कमल विजवा भाई-भाई है। आरोपियों के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत कार्यवाही की गई है। इस मामले में सीबीएन द्वारा आगे की जांच की जा रही है।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

 

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker