News

Mp News: सतना जिले के मैहर में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान काफी नाराज, सीएम ने दिए थे कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मध्य प्रदेश के सतना में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक दिन बाद जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह दोनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया

Mp News:: मध्य प्रदेश के सतना में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के एक दिन बाद जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह दोनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया। दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड की तरह दरिंदगी करने के मामले में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चले हैं। पीड़िता का संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, रीवा में इलाज चल रहा है। आरोपी मध्य प्रदेश के मैहर शहर में एक प्रसिद्ध मंदिर का प्रबंधन करने वाले ट्रस्ट के कर्मचारी थे। जिन्हें मामला सामने आने के बाद नौकरी से निकाल दिया गया है। दोनों आरोपी, जिनकी पहचान रवींद्र चौधरी और अतुल बधौलिया के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी ‘मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति’ के कर्मचारी थे। पुलिस ने कहा आरोपियों पर पॉक्‍सो अधिनियम के तहत केेस दर्ज है।  सामूहिक बलात्कार की घटना शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर मंदिरों के शहर मैहर में हुई थी। दोनों को कोर्ट ने 10 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ रवींद्र चौधरी के उदयपुर स्थित घर पहुंचे। वहां मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हालांकि, कार्यवाही के दौरान एक आरोपी के परिवार वालों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रशासन के आगे किसी की नहीं चली और घर गिराने के काम को पुरा किया गया।

प्रशासनिक अफसरों की टीम जब अतुल बढ़ौलिया के घर को तोड़ने पहुंची तो वहां महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि वारदात के वक्त वह ड्यूटी पर था। उसे फंसाया जा रहा है। मामले में पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए। हालांकि, प्रशासनिक अफसरों ने उनकी जरा भी नहीं सुनी और बुलडोजर चला दिया।

इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मन पीड़ा से भरा हुआ है। व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker