धर्म

सावन माह में जरूर लगाएं घर में शमी का पौधा, होगा धन लाभ, शनिदेव को भी प्रिय है शमी का पौधा

ज्‍योतिष और वास्‍तु में पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया गया है, जिसमें शमी के पौधे की बात की जाए तो, इसे घर में लगाने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है. ये पौधा शनि देव और शिव भगवान को प्रिय है इसलिए इसे दैवीय पौधा भी कहा जाता है। 

शमी का पौधा: ज्‍योतिष और वास्‍तु में पेड़-पौधों को बहुत महत्व दिया गया है, जिसमें शमी के पौधे की बात की जाए तो, इसे घर में लगाने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है। ये पौधा शनि देव और शिव भगवान को प्रिय है इसलिए इसे दैवीय पौधा भी कहा जाता है। शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय है और सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला शनि ग्रह को भी नियंत्रित करने का कार्य करता है।

अगर आप साढ़ेसाती से परेशान हैं तो इस महीने में शिव पूजा और शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ एक विशेष उपाय भी करना चाहिए और वो उपाय है शमी का पौधा, जिसे कि ‘मैजिक ट्री’ कहा जाता है। कहते हैं इस पौधे को घर में लगाने से शिव और शनि दोनों ही प्रसन्न होते हैं।

सुख, शांति और समृद्धि का पर्याय है शमी का पौधा

साथ ही ये पौधा सुख, शांति और समृद्धि का पर्याय है। इस पेड़ को घर में लगाने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और भक्त पर अपनी कृपा बरसाती है। जिसके चलते भक्त को धन लाभ तो होता ही है साथ ही वो कर्ज मुक्त भी हो जाता है। उसे और उसके परिवार को आर्थिक कष्ट छू भी नहीं पाते हैं, जिस घर में ये पौधा लगा होता है, उस घर में खुशियां और प्रेम पनपते हैं भूलकर भी घर के आंगन में दुख-दर्द छू भी नहीं पाते हैं।

सावन माह में शमी का पौधा कहां और कब लगाएं? 

वैसे तो सावन का हर दिन पावन है लेकिन अगर सावन के शनिवार के दिन ये पौधा लगाए तो दोगुने फल की प्राप्ति होती है। इस घर के आंगन या बालकनी में एक मिट्टी के गमले के अंदर लगाना चाहिए। इसी गमले में एक शिवलिंग रखें ,जिसमें रोज जल अर्पित करें और शनिवार के दिन इसी के पास शनिदेव को याद करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

सावन माह में शमी का पौधा लगाने से मिलते है फायदे 

  • इस पौधे को शनिवार को घर में लगाने से न सिर्फ सुख-समृद्धि आती है बल्कि पैसों की तंगी भी दूर हो जाती है तो वहीं पर इस पौधे को शनि देव और शिव भगवान का सबसे प्रिय माना जाता है।
  • शमी का पेड़ घर में लगाते ही इसके लाभ नजर आने लगते हैं जहां पर शनि का पौधा लगाने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है। शमी का पौधे लगाने से को घर में बरकत आती है कभी भी पैसो की कमी नहीं रहती है।
  • शमी के पौधे की खासियत की बात की जाए तो, इसकी पूजा करने से विवाह संबंधी दिक्कतें भी दूर होती हैं। इस पौधे को लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके प्रभाव से घर की सारी बाधाएं दूर होती हैं।
  • शमी का पौधा दैवीय और बहुत पवित्र होता है, जहां पर इसे लगाते समय साफ मिट्टी का ही प्रयोग करें, इसे लगाते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। शमी के पौधे को छत पर दक्षिण दिशा में रखें। धूप न मिल सके तो इसे पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं।
  • आप घर के मुख्य द्वार के पास भी शमी का पौधा लगा सकते हैं। शाम के समय शमी के पौधे के पास भी एक दीपक जलाकर इसकी पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस पौधे को आप गमले में या फिर सीधे जमीन में भी लगा सकते हैं।
  • यहां पर शमी का पौधा लगाने के बाद अगर आप 45 दिनों तक रोजाना शाम को शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं तो विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती है।

सावन के महीने में शनिदेव सक्रिय होते हैं

ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शनिदेव ज्यादा सक्रिय होते हैं। ऐसे में शमी के पौधे के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से व्यक्ति खुद को शनि के नकारात्मक प्रभावों से बचा सकता है और घर के लिए सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker