इंदौर

इंदौर (indore) : गांधी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में सावन में 4 जुलाई से 1 अगस्त तक अखंड रामायण पाठ

सावन का महीना भगवान की भक्ति के लिए जाना जाता है। इस माह में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है

सावन का महीना भगवान की भक्ति के लिए जाना जाता है। इस माह में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इस माह सच्चे मन से भगवान की पूजा व ध्यान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही सुख समृद्धि, वैभव, धन और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके चलते पर्यावरण की सुरक्षा, पर्याप्त बारिश और विश्व कल्याण के लिए पश्चिमी क्षेत्र इंदौर में मंगलवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू किया जाएगा। इसमें प्रत्येक मंगलवार शाम को महाआरती की जाएगी।

प्रत्येक मंगलवार को शाम 7.30 बजे महाआरती

गांधी नगर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर इंदौर में हर साल सावन माह में पं. अनंत योगेन्द्र महंत ने अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया। इस साल भी 4 जुलाई से अखंड रामायण पाठ शुरू किया जा रहा है। पं. अनंत योगेन्द्र महंत ने बताया कि विश्व कल्याण, विश्व शांति, पर्याप्त वर्षा, पर्यावरण संरक्षण के साथ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता की कामना के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक मंगलवार शाम को महाआरती की जाएगी।

1 अगस्त को अखंड रामायण पाठ का समापन

पहले दिन पंडित के सानिध्य में अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। इंदौर हनुमान मंदिर गांधी नगर के मुख्य पुजारी अमित तिवारी एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग। प्रतिदिन 30 से 35 सेवादार अखंड रामायण का पाठ करेंगे। रात और दोपहर में भजन-कीर्तन मंडलियां संगीतमय प्रस्तुतियां देंगी। 1 अगस्त को अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इस मौके पर पूरे विधि-विधान के साथ हवन और महाआरती के साथ पूर्णाहुति होगी। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा।


जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker