Mp News:मध्यप्रदेश के पूर्व मुख़्यमंंत्री कमलनाथ ने किए किसानों से 5 बड़े वादे
कमलनाथ ने किसानों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं, सरकार बनने पर कर्ज और बिजली बकाया माफ के साथ किए ये वादे
![मध्यप्रदेश के पूर्व मुख़्यमंंत्री कमलनाथ ने किए किसानों से 5 बड़े वादे](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-design-2023-07-27T144642.967-780x470.jpg)
कमलनाथ ने किसानों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं, सरकार बनने पर कर्ज और बिजली बकाया माफ के साथ किए ये वादे इस बार कांग्रेस फिर किसानों के सहारे ही दिख रही है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कमलनाथ ने किसानों के लाभ के लिए पांच घोषणाएं की हैं। फिर कर्ज माफी की बात कही गई है।
साल 2018 के विधानसभा चुनाव की तरह ही इस साल भी कांग्रेस किसानों के सहारे मैदान में उतर रही है। बुधवार 26 जुलाई को पूर्व मुख़्यमंंत्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर किसानों के हित में पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। कमलनाथ ने फिर यह बात कही कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, तो किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।
कमलनाथ की पांच घोषणाएं
- 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंपों के बिजली बिल माफ
- बिजली का बकाया माफ
- किसानों का कर्जा माफ
- आंदोलनों के मुकदमे माफ
- 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ
किसानों का कर्ज माफ करने के साथ-साथ कांग्रेस अब पुराने बिजली बिल भी माफ करेगी। कांग्रेस प्रदेश के किसानों के 5 हॉर्स पावर तक के सिंचाई पंप के लिये मुफ्त बिजली देगी। शिवराज सरकार द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस किए जाएंगे। किसानों को 12 घंटे लगातार बिजली दी जाएगी।
कृषि न्याय योजना लाएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘प्रदेश में किसानों की आय कम हुई है। किसान कर्जदार हो गए हैं। कर्ज लगातार बढ़ रहा है। यह नीति आयोग की रिपोर्ट है। भाजपा कहती है कि हम ब्याज माफ करेंगे। ब्याज माफ कर देने से किसान को राहत मिलेगी, लेकिन वह कर्जदार बना रहेगा। ब्याज चलता रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, हमने इन सब पर अध्ययन कर यह तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। पिछली सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ करने की नीति बनाई थी। पहली किस्त में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था। कर्ज माफी की जो घोषणा हमने की थी, उसे चला ते रहेंगे। दूसरी-तीसरी किस्त में कर्ज माफी करेंगे।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।