MHOW – महू में पहली बार 12 घंटे तिरंगा दौड़, 67 साल के इंदरसिंह अकेले दौड़ेंगे
महू। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में योग गुरु स्वामी रामदेव जी के शिष्य, योग प्रशिक्षक 67 वर्षीय इंदर सिंह द्वारा 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 12 घंटे हाथ में राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर मालरोड स्थित इन्फेंट्री स्कूल के गेट नंबर 1 से दौड़ना प्रारंभ करेंगे। यह दौड आर्मी वार कॉलेज के गेट नंबर 2 तक लगातार दौड़ते रहेंगे।
इंदर सिंह की यह तिरंगा दौड शाम 6:00 बजे स्थानीय गैरीसन मैदान पर संपन्न होगी। इस रन एण्ड वाक के माध्यम से इंदर सिंह यह संदेश चाहते है कि हम स्वामी रामदेव जी के योग मंत्र- “योगी भारत- निरोगी भारत”, स्वस्थ भारत -स्वच्छ भारत’, बनाते हुए योग शक्ति से देशवासियों एवं युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति जागृत हो । महू के इतिहास में पहली बार होने जा रही 12 घंटे की इस तिरंगा दौड़ में सुबह से शाम तक कोई भी युवक एक घंटा, 2 घंटे आपके साथ दौड़ में शामिल होकर अमृत महोत्सव का आनंद उठा सकता है।