प्रदेश

MP Weather News: मध्‍य प्रदेश में पड़ने लगी है ठंड ,रात में बढ़ रहा सर्दी का अहसास !

बार-बार बदल रहा हवाओं का रुख।

इसके असर से सर्दी धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

MP Weather News हवाओं का रुख बार-बार बदलने से प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है।मध्यप्रदेश के वातावरण में नमी कम रहने के कारण बादल भी नहीं हैं।। इस वजह से दिन के समय धूप में तल्खी बरकरार है, लेकिन रात का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने से ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में एक प्रति चक्रवात के बने रहने से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। उधर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 15.6 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास सक्रिय हो गया है। यह मौसम प्रणाली शनिवार रात से उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। हालांकि अब दिन छोटे होने लगे हैं। इस वजह से रात में गुलाबी ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। वातावरण में नमी कम रहने के कारण बादल भी नहीं हैं। आसमान साफ रहने के कारण धूप में कुछ चुभन महसूस हो रही है। साथ ही दिन का तापमान कुछ बढ़ा हुआ है। शनिवार रात से पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुगर-ब्लड प्रेशर के रोगी रखें खास ख्याल-

MP Weather News जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अचानक तापमान में इतना अधिक परिवर्तन से शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों को खास दिक्कत हो सकती है। सबसे अधिक सावधानी ऐसे मरीजों को ही रखनी होती है। नियमित रूप से अपने शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। इसके अलावा खान-पान व पहनावे को लेकर भी सतर्क रहें। अगर रात में घर से बाहर निकल रहे हैं तो खुद को ठंड से बचाने का उपाय जरूर करें। अचानक सर्दी-गर्मी से बुखार, जुकाम आदि के मामले भी बढ़ते हैं। ओपीडी में रोज ऐसे मरीज आने लगे हैं जो मौसम में बदलाव के चलते बीमार हुए हैं।

ऐसा है भोपाल का मौसम

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

MP Weather News उधर, राजधानी भोपाल में शनिवार को न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। शनिवार को अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह सकता है।

ऐसा है इंदौर का मौसम

शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। बृहस्पतिवार के न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शनिवार रात को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। अब रात में तापमान की गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। दिन में आसमान साफ रहने से अभी हल्की गर्माहट बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो 19 अक्टूबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, नई दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा. आने वाले दिनों में नई दिल्ली के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नहीं

MP Weather News पिछले 24 घंटों में गोरखपुर, बरेली, झांसी, आगरा और मेरठ मंडलों में दिन के समय तापमान -1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया. बरेली मंडल, मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी में रात के समय तापमान सामान्य से कम ही रहा. अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है

जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker