Amala Paul And Jagat Desai Wedding: दूसरी बार दुल्हन बनीं अमाला पॉल
दूसरी बार दुल्हन बनीं अमाला पॉल, ब्वॉयफ्रेंड के संग रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर शेयर किए वेडिंग फोटोज फैंस हुए शादी से सरप्राइज
![Amala Paul And Jagat Desai Wedding](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/11/Add-a-heading-31-780x470.jpg)
कोच्चि में लैवेंडर-थीम पर रचाई शादी
Amala Paul And Jagat Desai Wedding: फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे है। हाल ही में साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता वरुण तेज ने अपनी लेडी लव लावण्या त्रिपाठी से इटली में शादी रचाई। तो वहीं रविवार को साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने भी गुपचुप ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की। इसकी जानकारी खुद इस कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इस कपल ने कैप्शन में लिखा, दो आत्माएं, एक डेस्टिनी, इस जीवन भर के लिए मेरी डिवाइन पार्टनर के साथ हाथ में हाथ डालकर चलना। अमला पॉल के बर्थडे पर जगत ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद इन्होंने सगाई भी कर ली थी। अब शादी हो गई है। एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करे तो उन्होंने इस खास मौके पर पर्पल कलर का वेस्टर्न लहंगा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने ने कलेस और हाथों में रिंग पहनी थी। तो वहीं, जगत देसाई भी व्हाइट और पर्पल कलर की शेरवानी में नजर आए। वही उन्होंने कोच्चि में लैवेंडर-थीम वाली शादी की है
जगत देसाई ने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ट्विस्ट के साथ दिन मनाया।
पिछले हफ्ते, अमाला पॉल ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जगत देसाई की तस्वीरों की एक श्रृंखला डाली और कहा, “पार्टी से जहां यह सब शुरू हुआ और जीवन भर एक साथ जश्न मनाने तक – हमारी प्रेम कहानी सामने आती है।इससे पहले जगत देसाई ने फिल्मी प्रपोजल का एक मनमोहक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उनके नोट में लिखा था, “मेरी जिप्सी क्वीन ने हाँ कहा [लाल दिल]। #वेडिंगबेल्स जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यार।” अमला 26 अक्टूबर को 32 साल की हो गईं।
दूसरी बार दुल्हन बनीं अमाला
आपको बता दें, अमाला पॉल ने साल 2014 में डायरेक्टर एएल विजय ने 7 जून, 2014 को कोच्चि में सगाई और 5 दिन बाद चेन्नई में शादी की थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। 2020 में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने मुंबई बेस्ड एक सिंगर से शादी कर ली है। बाद में एक्ट्रेस ने इसे अफवाह करार दिया था।वर्क फ्रंट को लेकर बात करें तो अमला पॉल ने मुख्य रूप से तमिल, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ में नजर आई थीं। एक्ट्रेस अमला पॉल बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं।
फैंस ने दी जमकर बधाई
आपको बता दें कि जन्मदिन के मौके पर अमाला ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी के दौरान ही सबके सामने जगत देसाई ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। अमाला ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया था और दोनों ने एक-दूसरे को किस भी किया था। तभी तय हो गया था कि दोनों शादी करने जा रहे हैं। एक फैन ने शादी की बधाई देते हुए लिखा- आपको शादी की ढेर सारी बधाई। ये इंतजार काफी सार्थक रहा। एक दूसरे शख्स ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई प्यारी। दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे। एक अन्य शख्स ने लिखा- हैपी मैरिड लाइफ। इसके अलावा कई सारे लोगों ने हार्ट इमोजीस शेयर किए।