सीएम शिवराज सिंह चौहान मतगणना परिणाम से पहले भगवान महाकाल को प्रसन्न करने आज शाम आ रहे उज्जैन
आज शाम शिवराजसिंह चौहान महाकाल को मनाने उनकी शरण में आ रहे हैं। इसके लिए विशेष पूजा अर्चना करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान मतगणना परिणाम से पहले भगवान महाकाल को प्रसन्न करने आ रहे हैं। साथ में धर्मपत्नी साधनसिंह के भी रहने की संभावना है।
![सीएम शिवराज सिंह महाकाल मंदिर में](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-design-34-780x470.jpg)
सीएम शिवराज सिंह चौहान: भगवान शिव की कृपा से प्रदेश के मौजूदा सीएम शिवराजसिंह चौहान को एक बार फिर क्या प्रदेश का राज मिलेगा, यह 3 दिसंबर को पता चलेगा। सीएम शिवराज सिंह महाकाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान करेंगे:शाम 5 बजे उज्जैन पहुचेंगे , एक घण्टे रहेंगे मंदिर में चुनाव से फ्री होते ही मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान अब भगवान महाकाल मंदिर में विशेष पूजन करने के लिए शाम 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे, माना जा रहा है की चुनाव में जीत के लिए अनुष्ठान होगा। उनकी पत्नी साधन सिंह के भी उनके साथ रहने की संभावना है।
सीएम की इस पूजा का महत्व इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वे मंदिर में करीब 1 घंटे तक रहेंगेे। सूत्रों के अनुसार उनकी पत्नी साधनसिंह के आग्रह पर महाकाल मंदिर में विशेष अनुष्ठान भी कराया गया है। इसकी पूर्णाहुति के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी के साथ इसमें शामिल होंगे। मंदिर के पंडितों द्वारा यह अनुष्ठान गोपनीय रूप से किया गया है।
कार्यक्रम के मुताबिक श्री चौहान शाम करीब 5.15 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचेंगे, जिसके बाद वे महाकाल मंदिर जाएंगे। वे रात्रि 8 बजे कार द्वारा भोपाल जायेंगे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 15 से 20 मिनट तक चुनाव पर चर्चा करेंगे।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।