धर्म

Dhanteras 2023: आज के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें,

मां लक्ष्मी हो जएंगी रुष्ट , घर से जा सकती हैं बरकत !

Dhanteras Shopping: धनतेरस में कुछ ना कुछ खरीदने का विधान है. लेकिन कुछ चीज का खरीद वर्जित है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी और घर में दरिद्रता आ सकती है.

Dhanteras 2023: धनतेरस हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है। यह पर्व दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 10 नवंबर यानि आज है। धनतेरस के दिन पारंपरिक तौर पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और अच्छे से सजाते हैं। साथ ही धन और धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए इस दिन घरों में विशेष पूजा-आराधना की जाती है। धनतेरस के दिन विशेष रूप से लोग सोने और चांदी के आभूषण, मूर्तियां या अन्य वस्तुओं की खरीददारी करते हैं, क्योंकि इसे धन की वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। वैसे तो इस दिन खरीदारी का बड़ा महत्व है, लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए। आइये जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या खरीदने से अशुभ प्रभाव पड़ता है.

लोहा

धनतेरस के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं, तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है और ये शुभ फल नहीं देता है।

Deepawali 2023 : इस साल दीपावली कब है ? जानिए दीपावली 2023 के लिए शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, पूजा विधि ।

एल्युमिनियम और स्टील

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है।

कांच का बर्तन

धनतेरस के दिन जातक को कोई भी कांच से बना हुआ सामान नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी और धन की देवता कुबेर नाराज हो जाते हैं और घर में दरिद्रता आ जाती है.

प्लास्टिक

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लेकर आएंगे तो इससे धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है।

तेल-घी की वस्तुएं

धनतेरस के दिन विशेष कर तेल घी की वस्तुएं कतई नहीं खरीदना चाहिए. अगर आप धनतेरस के दिन तेल की वस्तुएं खरीदते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है और धन हानि की भी संभावनाएं बढ़ जाती है. आपको तेल घी की जरूरत है तो धनतेरस के एक दिन पहले ही खरीद लें. धनतेरस के दिन तेल घी का खरीदारी बिल्कुल भी ना करें.

काला वस्त्र

धनतेरस के दिन काला वस्त्र बिल्कुल भी ना कर दें. काला रंग शनि से संबंध रखता है. अगर आप धनतेरस के दिन काला वस्त्र खरीदते हैं तो आपकी कुंडली में शनि देव हावी हो सकते हैं आप पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है.

जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker