प्रदेश

Exit Poll Results 2023: पांचों चुनावी राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, जानिए एग्जिट पोल के नतीजे क्या कह रहे हैं और कितने सही साबित होंगे।

MP Election Result 2023: क्या सच साबित होंगे एग्जिट पोल?

Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों की वोटों की गिनती कल यानी 3 दिसंबर को होगी। 30 नवंबर को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं। इसके मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर मीडिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से सवाल किया जिस पर कलनाथ ने प्रदेशवासियों को लेकर बयान दिया।

मध्य प्रदेश समेत 4 राज्यों की वोटों की गिनती कल यानी 3 दिसंबर को होगी। इन पांच राज्यों में किसकी सरकार बनती है, इसका फैसला 3 दिसंबर के चुनावी रिजल्ट से साफ हो जाएगा। इसी बीच बीते गुरुवार यानी 30 नवंबर को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं, जिस पर सभी की नजर टिकी हुई है।

क्या कहती है एग्जिट पोल?

बता दें कि कई एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की गई है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी को 140-162 सीटें और कांग्रेस को 70-89 सीटें दीं। बीजेपी को 151 सीटें मिलेंगी और कांग्रेस को 74 सीटें मिलेंगी। अन्य एग्जिट पोल ने भी इसी तरह के नतीजों की भविष्यवाणी की है। इस बीच, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी राज्य में सत्ता बरकरार रखेगी। नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होने की संभावना है।

एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर मीडिया ने कमल नाथ से किया सवाल

एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों पर मीडिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से सवाल किया। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी (एग्जिट) पोल की परवाह नहीं है। मुझे मध्य प्रदेश की जनता पर भरोसा है।

MP Election Result 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का किया दावा

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

गलत माहौल बना रहे एग्जिट पोल

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने शुक्रवार को भाजपा की जीत की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसियों के एग्जिट पोल नतीजों पर सवाल उठाया और कहा कि वे झूठा माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा कि कुछ एग्जिट पोल एजेंसियां चुनाव अधिकारियों पर दबाव बनाना चाहती हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो में उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 3 दिसंबर को निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित करनी चाहिए।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव: कमलनाथ की हार-जीत पर 10 लाख की शर्त, वायरल हुआ शर्त का लेटर


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker