महू केे पास नया महू में शुक्रवार रात को तेंदुए नेे 6 बकरियों का किया शिकार
क्षेत्र में जगह-जगह मिले तेंदुए के पैरो के निशान
महू गांव पास नया महू में शुक्रवार रात को तेंदुए नेे फिर 6 बकरियों का शिकार किया। जिसकी पुष्टि शनिवार सुबह वन विभाग ने की। इसमें दो और बकरियां घायल हुई हैं, जिन्हें उनके मालिक ने अस्पताल भेजा। पशु मालिक को वन विभाग बकरियों की मौत के मामले में मुआवजा भी देगा।
पूरे क्षेत्र में जगह-जगह तेंदुए के पैरो के निशान भी मिले
रहवासी रिहाना बी ने बताया कि सभी रात में 12 बजे सोने गए थे तब तक बाड़े में बकरियां सुरक्षित बंधी हुई थी। सुबह उठ कर देखा तो 6 बकरियां मरी हुई थी और 2 घायल थीं। घायल बकरियों को महू के पशु चिकित्सालय में भेजा गया, पूरे क्षेत्र में जगह-जगह तेंदुए के पैरो के निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुचे डिप्टी रेंजर पवन जोशी ने बताया कि पगमार्क को देखकर यह स्पष्ट है कि शिकार तेंदुए ने किया है। हम मौके की जांच कर रहे है। उधर शनिवार रात को वन विभाग के अमले को तेंदुआ जंगल में विचरण करते नजर आया।
बाघ और तेंदुए की मौजूदगी नेे ग्रामीणों को परेशानी
महू केे जंगलों मेें बाघ और तेंदुए की मौजूदगी नेे ग्रामीणों को परेशानी में डाल रखा है। वे खेतों और जंगलों में अकेले जाने से डर रहे है। तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों मेें नजर आ रहा है। वन विभाग के अफसरों ने ग्रामीणों से कहा कि वे अकेले पशु चराने जंगल में न जाए। शाम होने से पहले गांव लौट आए। वन विभाग का कहना है कि तेंदुआ अपने बच्चों के साथ है, इसलिए वह ज्यादा हमले करता है।
जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।