![Mp election 2023: अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव साबिर अली पहुंचे इंदौर](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/10/Add-a-heading-86-780x470.jpg)
पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव साबिर अली इंदौर पहुंचे और अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया।
Mp election 2023: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का इंदौर आना शुरू हो गया है इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव साबिर अली इंदौर पहुंचे और उन्होंने अल्प संख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष शेख असलम के साथ मिलकर अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इंदौर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा की स्थिति जानने का प्रयास किया उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा में पूछा कि भाजपा के पक्ष में मत प्रतिशत कैसे बढ़ाया जा सकता है? उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने वार्डों और बूथ पर मजबूती के साथ जुट जाएं और भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने में सहयोग करें। चर्चा में अली ने कहा कि इंदौर के अल्पसंख्यक इलाकों में भाजपा के पक्ष में मतदान काफी कम होता है लिहाजा कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में वोट करवाने के लिए प्रेरित किया है।
यह भी पढ़े- MP Election 2023: इंदौर में इकट्ठा हुए 15 जिलों के कलेक्टर और एस पी
नेताओं को दी नसीहत
बिहार के राजनीति में साबिर अली काफी सक्रिय रहे हैं। पहले नीतीश कुमार के करीबी के रूप में काम किया, फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इंदौर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर साबिर अली ने आज अल्पसंख्यक मोर्चे की पदाधिकारी के साथ बैठक ली। साथ हीं उन्हें मुस्लिम समाज के बीच ज्यादा से ज्यादा समन्वय बनाने को कहा है। उन्होंने अपने मोर्चे के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को पार्टी और मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की जाए।
यह भी पढ़े- MP Election 2023: विधानसभा चुनाव की शिकायत के लिए इंदौर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बर
बीजेपी के साथ मुस्लिम समुदाय का विकास
इसके अलावा सांसद साबिर अली ने प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर चलाई जा रही कल्याणकारी की योजनाओं की जानकारी देकर अपने पार्टी के प्रचार प्रसार करने की भी बात कही है। उन्होंने कांग्रेस और सादुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही भारत में सेकुलर होने का ढोंग करके मुसलमान को डराते हैं। मुसलमान का सही विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ हुआ है। आज मुसलमान मुख्य धारा में है।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।