धर्म

सावन माह 2023 है खास : इस बार दो महीने का होगा सावन, वर्षों बाद बना है बेहद शुभ संयोग

ऐसा 19 साल बाद हो रहा है जब सावन माह एक नहीं बल्कि पूरे दो मास का होगा। 

भगवान शिव के प्रिय माह में से एक श्रावण का महीना माना जाता है। इस साल सावन माह काफी खास है। क्योंकि ऐसा 19 साल बाद हो रहा है जब सावन माह एक नहीं बल्कि पूरे दो मास का होगा। 

हिंदू धर्म में सावन मास का विशेष महत्व है। सावन मास भगवान शिव को समर्पित है। सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा भी होती है। भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, दुधाभिषेक करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। इस साल सावन मास काफी खास है। क्योंकि इस बार एक मास नहीं बल्कि 2 मास सावन का महीना होगा।

ऐसा अद्भुत योग करीब 19 साल बाद बन रहा 

हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सावन के महीने को सबसे उत्तम माना जाता है। इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार सावन माह को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस साल सावन एक नहीं बल्कि दो माह का होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि ये अद्भुद योग करीब 19 साल बाद बन रहा है। दरअसल हिंदी विक्रम संवत 2080 में इस साल एक अधिकमास पड़ रहा है। ऐसे में इस साल 12 महीने की बजाय कुल 13 महीने होंगे। वहीं सावन का महीना 30 नहीं बल्कि करीब 59 दिन का होने वाला है। यानी इस बार भोलेनाथ के भक्तों को उनकी उपासना करने के लिए 4 के बजाय 8 सोमवार मिलेंगे। 

यह भी पढ़े- अकबर ने बीरबल के सामने उड़ाया तुलसी का मजाक

सावन 2023 कब  शुरू और कब समाप्त 

सावन मास इस साल अधिक मास के कारण दो माह का होगा। इसलिए इस साल सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहे हैं, जो 31 अगस्त को समाप्त होंगे।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

यह भी पढ़े- अमरनाथ यात्रा 2023: सुरक्षा के लिए होंगे तैनात 60 हजार जवान

सावन सोमवार की तिथियां

इस साल सावन सोमवार 4 नहीं बल्कि पूरे 8 होंगे। 

  • सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
  • सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
  • सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
  • सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
  • सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
  • सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
  • सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

यह भी पढ़े- रव‍िवार के द‍िन पीपल की पूजा वर्जित, पीपल की पूजा के लिए शनिवार का दिन उत्तम…

सावन सोमवार का महत्व

कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है साथ ही जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव पर धतूरा, बेलपत्र चावल चंदन, शहद आदि जरूर चढ़ाना चाहिए। सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

यह भी पढ़े- कृष्ण प्रिया राधा का रहस्य पढ़ें 3 पौराणिक कथा

सावन सोमवार पूजा विधि

  • सावन सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। 
  • अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत का संकल्प लें। 
  • सभी देवताओं पर गंगा जल चढ़ाएं। 
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करें। 
  • भोलेनाथ को अक्षत, सफेद फूल, सफेद चंदन, भांग, धतूरा, गाय का दूध, धूप, पंचामृत, सुपारी, बेलपत्र चढ़ाएं।
  • सामग्री चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय शिवाय नमः का जाप करें और चंदन का तिलक लगाएं।
  • सावन के सोमवार के व्रत के दिन सोमवार के व्रत की कथा अवश्य पढ़नी चाहिए और अंत में आरती करनी चाहिए। 
  • भगवान शिव को प्रसाद के रूप में घी और चीनी का भोग लगाएं। 

जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker