महाकाल मंदिर स्थित 84 महादेव के दर्शन को लेकर परेशान हो रहे दर्शनार्थी प्रति वर्ष यही स्थिति बनती है बावजूद जिला एवं मन्दिर प्रशासन अब तक दर्शनार्थियों को नही दिला सका इस समस्या से निजात
उज्जैन। श्रवण मास के पवित्र महीने में 84 महादेव दर्शन का अपना अलग ही महत्व है।ऐसे में 4 महादेव महाकाल मंदिर परिसर में स्थित है।वो महिलाएं जो 84 महादेव यात्रा कर रही उन्हें सुलभ दर्शन नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चार धाम मन्दिर से प्रवेश व्यवस्था
84 महादेव दर्शनार्थियों को चार धाम मंदिर से प्रवेश देकर महाकाल मंदिर वाली लाइन में लगना पड रहा है । इस के चलते दर्शनार्थियों को काफी परेशान हो रही है।
हमे इताना इंतजार क्यो?
दर्शनार्थियों ने बताया कि महाकाल मंदिर में चार महादेव है उनके दर्शन के लिए महिलाओं को 4 से 5 घंटे लग रहे हैं।84 महादेव दर्शनार्थिय सेठी नगर दर्शनार्थी महिला ने बताया कि हर सावन में 84 महादेव यात्रा करते हैं सावन में हमें महाकालेश्वर मंदिर में परेशान होना पड़ रहा पहले हम चार नंबर गेट पर गए उन्होंने हमें पीछे से जाइए पीछे गए तो वहां से बोला गया की आपको चार धाम मंदिर से ही जाना पड़ेगा 4 घंटे लग गए जब कि हमे महाकाल मंदिर में महाकाल राजा के दर्शन नही बल्कि 84 महादेव के उन चार मन्दिरो के दर्शन पजन करना है।बावजूद हमे क्यो रोका टोका जा रहा है? एक और श्रद्धालु सांवेर निवासी ने बताया कि हम भी बहुत परेशान हुए हैं जब जाकर चारधाम मंदिर से लाईन में जाकर लगे फिर हम ने दर्शन किया एवं प्रशासक कार्यालय में भी शिकायत की है। जब तक तू बस यहां यही स्थिति बनती है तो महाकाल मंदिर प्रशासन को 84 महादेव दर्शनार्थियों के दर्शन की व्यवस्था अलग से करना चाहिए।
इस मामले जब हमने महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ से मोबाइल पर बात करनी चाहिए तो उनका मोबाइल बंद बता रहा था।