उज्जैनधर्म

महाशिवरात्रि 2023: क्षिप्रा तट पर 21 लाख दीप लगाकर बनेगा गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड 

महाकालेश्वर में महाशिवरात्रि पर मनेगी शिव दीपावली, सवा मन फूलों से सजेगा बाबा का सेहरा

महाकाल बाबा का त्यौहार महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू होने वाली है। बाबा की नगरी में भक्तों में बड़ी संख्या में भीड़ उमडेगी। इसे लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू होने वाली है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा।

10 फरवरी से होगा शिव नवरात्र का प्रारम्भ-

बाबा की नगरी में शिव नवरात्र की शुरुआत 10 फरवरी से हो जाएगी। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर यानी 10 फरवरी से इसकी शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें इस दौरान भगवान महाकाल दूल्हा बनेंगे इसके बाद पूरे ​नौ दिन तक संध्या आरती में भगवान का प्रतिदिन एक नए रूप में श्रृंगार किया जाएगा।

यह भी पढ़े- MPPSC Sports Officer Bharti 2023: खेल अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी

पूरे दिन होगा अभिषेक,साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती

कार्यक्रम में 18 फरवरी यानी महाशिवरात्रि के दिन पूरे दिन भगवान का जलाभिषेक होगा। इसके बाद मध्य रात्रि महानिषाकाल में बाबा महाकाल की महापूजा की जाएगी। इसके दूसरे दिन सुबह यानी 19 फरवरी को 4 बजे भगवान के शीश पर सवा मन फूल व फलों से बना सेहरा सजाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी।

यह भी पढ़े- अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को पछाड़ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन का नाम दर्ज-

महाकाल महालोक के लोकार्पण के पश्चात देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु उज्जैन दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर शिव दीपावली पूरे उज्जैन में मनाई जाएगी। इस वर्ष 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि पर्व पर 21 लाख दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उज्जैन का नाम दर्ज किया जायेगा।

यह दीप मां क्षिप्रा के तट पर, देवस्थानों, मंदिरों और नगर में घर-घर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी रहेगी। 


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker