Bhuna Chana Benefits: रोजाना खाना शुरू करे भुने चने, जाने भुने चने खाने के फायदे|
भुने चने तो आपने जरूर खाये होंगे। अगर आप भुने हुए चने सिर्फ स्वाद के लिए कभी-कभार खाते हैं, तो इसे रोजाना खाना शुरू कर दीजिए। भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

भुने चने: बहुत से लोग स्वाद के लिए भुने हुए चने (Bhuna Chana) खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं। तो इसे रोजाना खाना शुरू कर दीजिए। भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। शायद आप भी चने खाने के फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे। ध्यान रखें कि बाजार में भुने हुए चने दो तरह के मिलते हैं छिले हुए और बिना छिले हुए। आपको बिना छिलके वाले चने ही खाने हैं, चने के छिलके भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। भुने हुए चनों को अगर अच्छे से चबाकर खाया जाए तो इससे मर्दाना ताकत बढ़ती है।
कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन से भरपूर भुने चनों को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं भुने हुए चने खाने के ऐसे जबरदस्त फायदे, जिसके बाद आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।
कब और कितनी मात्रा में करें सेवन?
एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज 50 से 60 ग्राम भुने हुए चनें खाने चाहिए। ध्यान रखें कि भुने हुए चने दो तरह के होते हैं छिलके और बिना छिलके वाले। आपको बिना छिलके वाले चने खाने हैं, जो सेहत के लिए अच्छे होते हैं।
यह भी पढ़े- Health Benefits Of Tulsi Leaves: जाने तुलसी के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ
भुने चने खाने के फायदे| Bhune chane khane ke fayde
मजबूत हड्डियां:
चूंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है इसलिए इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों में भी मजबूती आती है।
शरीर को मिलेगी ऊर्जा:
फाइबर, आयरन और कार्ब्स से भरपूर होने के कारण भुने चने का सेवन शरीर को एनर्जेटिक रखता है। ऐसे में रोजाना मुट्ठीभर भुने चने जरूर खाएं।
सही पाचन:
भुने हुए चने में पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करने वाला फाइबर पाया जाता है, जिससे पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
डायबिटीज में फायदेमंद:
भुने हुए चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शुगर लेवल नहीं बढ़ता। ऐसे में डायबिटीज मरीजों को रोज भुने हुए चने जरूर खाने चाहिए। डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं।
रक्तचाप को नियंत्रित करें:
चने में वसा और कैलोरी की मात्रा कम होती है और प्रोटीन और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। भुने चने में कॉपर, मैंगनीज और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो सूजन को कम करता है और रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। मैंगनीज ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने का काम करता है। भुने चने फास्फोरस का भी स्रोत होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़े- Health Tips: दूध के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
स्ट्रांग होगी इम्यूनिटी:
इसका सेवन इम्युनिटी को भी बढ़ाता है, जिससे आप सर्दियों में सर्दी-खांसी, जुकाम, बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचे रहते हैं।
पेशाब संबंधी रोग से छुटकारा:
जिन लोगों को यूरिन से जुड़ी परेशानी है उन्हें रोज गुड़ के साथ भुने चने खाना चाहिए। इससे कुछ ही दिन में फर्क देखने को मिलेगा।
पुरुषों के लिए फायदेमंद:
भुना चना पुरुष अगर नियमित इसका सेवन करते हैं, तो इसको खाने से उनकी शारीरिक कमजोरी दूर होती हैं। इसको नियमित खाने से उनको थकान और कमजोरी नहीं होती। ये शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करती हैं।
भुना चना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
मोटापा कम करें:
भुने हुए चने में कम कैलोरी और अधिक संतुलित प्रोटीन पाए जाते हैं, जो मोटापा कम करने में सहायक होते हैं।
यह भी पढ़े- Health Tips: रोजाना घास पर नंगे पांव चलने के अद्भुत फायदे, दूर रहेंगी बीमारियां
दिमाग को करें तेज:
भुना चना और गुड़ साथ में खाने से दिमाग तेज होने के साथ याददाशत भी शार्प होती है। पुरुष अगर नियमित इसका सेवन करते हैं, तो उनमें याद करने की क्षमता भी बढ़ती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
अपने दिल को स्वस्थ रखें:
भुने हुए चने दिल के साथी माने जाते हैं. इसके सेवन से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। भुने हुए चने में प्रचुर मात्रा में मैंगनीज, फास्फोरस, फोलेट और कॉपर मौजूद होते हैं, जो रक्त संचार को अच्छा बनाए रखने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।