प्रदेश
MP Congress Candidate List 2023: कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, एक सीट होल्ड पर
एमपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी उमीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस लिस्ट के साथ कांग्रेस ने 230 विधानसभा सीटों में से 229 के लिए उम्मीदवारों का नाम साफ कर दिया है।
![कांग्रेस के 88 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/10/Add-a-heading-2023-10-20T131809.058-780x470.jpg)
MP Congress Candidate List 2023: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। ये सीटें दतिया, पिछोर और गोटेगांव हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। एक मात्र बैतूल जिले की आमला सीट होल्ड पर है।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करे।