प्रदेश

MP Nari Samman Yojana: नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें?

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा विपक्ष पार्टी होते हुए भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। जिसका नाम नारी सम्मान योजना है।

नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें (MP Nari Samman Yojana): मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा विपक्ष पार्टी होते हुए भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। जिसका नाम नारी सम्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सके और अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकें।
तो नारी सम्मान योजना का फॉर्म कैसे भरें इसकी जानकारी आप इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं। इसमें हम आपको उद्देश्य, पात्रता, दस्तावेज और फॉर्म भरने के बारे में जानकारी देंगे।

MP Nari Samman Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सके। और अपने परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक सहायता प्रदान कर सके। जिससे राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी।

MP Nari Samman Yojana पात्रता

  • इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • नारी सम्मान योजना का लाभ केवल राज्य की महिलाएं ही उठा सकती हैं।
  • सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • महिला के पास एक बैंक खाता होना चाहिए और उसमें आधार लिंक होना चाहिए।

MP Nari Samman Yojana दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर

MP Nari Samman Yojana फॉर्म भरने की प्रक्रिया

अभी तक इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से आवेदन कर्ता का नाम, आधार नंबर, समग्र आईडी, आयु, जन्मतिथि, वर्ग, विधानसभा क्षेत्र, ग्राम पंचायत, वार्ड, पंजीयन करने वाले का नाम और मोबाइल नंबर लिया जाएगा। जिसके बाद नारी सम्मान योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आवेदनकर्ता को इसकी पक्की रसीद भी दी जाएगी। ताकि सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया जा सके। इस योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड,धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker