धर्म

sawan 2023: “31 अगस्त को हो रहा सावन का महीना समाप्त, इससे पहले जरूर करें ये काम, प्राप्त होगा भगवान शिव का आशीर्वाद”।

सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जो भी भक्त इस दौरान पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सावन महीने को हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान भक्त भगवान शिव की आराधना और पूजा कर उनकी कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। sawan 2023 वहीं, इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हुआ था, जिसका समापन 31 अगस्त को हो रहा है। जल्द ही सावन का महीना खत्म हो रहा है। कुछ लोग इस महीने में व्रत, उपवास और आराधना करते है ताकि उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस लेख के माध्यंम से हम आपको बताते हैं कि सावन के आखिरी सोमवार को इन उपायों को करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है

शिवलिंग पर जल अर्पित करें

सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। साथ ही फल, फूल, बेलपत्र और पंचामृत भी अर्पित करें। पंचामृत अर्पित करने से भगवान की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होते हैं। अगर कोई वजह से फल, फूल, बेलपत्र या पंचामृत उपलब्ध नहीं होते हैं, तो केवल एक लोटा जल भगवान शिव को चढ़ाएं। आपकी आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- सावन पुत्रदा एकादशी 2023 व्रत कब, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व

जरूर करें आखिरी व्रत

सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करनी चाहिए। जैसे भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों को आत्मिक शांति और सुख मिलता है। इसके साथ ही, शारीरिक रूप से भी व्रत करने से आपकी आत्मा की शुद्धि, मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

शिव के मंत्रों का करें जाप

सावन माह में भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से न केवल आत्मिक शांति और भगवान शिव की कृपा होती है, बालक व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य में भी सुधार आता है। इसके लिए भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र भगवान शिव के विशेष मंत्रों में से एक है और इसका जाप व्यक्ति को रोग, पत्तियां और भय से मुक्ति प्रदान करता है।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023: कब है रक्षाबंधन? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, रक्षाबंधन पर भद्रा काल

शिव चालीसा का पाठ करें

सावन के आखिरी दिनों में भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें। शिव चालीसा भगवान शिव की महिमा, कृपा और महत्व का वर्णन करती है। ये चालीसा उनके भक्तों को भगवान की आशीर्वाद से जोड़ती है और उनकी सभी बाधाओं को दूर करने में मदद करती है। ये आपके मानसिक और आध्यात्मिक स्थिति को सुधारने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Plants : सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए वास्तु अनुरूप वृक्षारोपण

महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप

सावन माह में नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा करना बहुत ही फलदायी माना जाता है। कहा जाता है कि महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker