प्रदेश

MP Election 2023: अमित शाह शिवपुरी में- कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा

5 राज्यों की चुनावी समर की शुरुआत 7 नवंबर से हो रही है, लेकिन उससे पहले राजनीतिक पार्टियां सत्ता की कुर्सी हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का पसीना लगा रही हैं।

MP Election 2023: 5 राज्यों की चुनावी समर की शुरुआत 7 नवंबर से हो रही है, लेकिन उससे पहले राजनीतिक पार्टियां सत्ता की कुर्सी हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का पसीना लगा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से बना बेमिसाल राज्य। आपका एक वोट यह सुनिश्चित करेगा कि अगले 5 साल में यहां किसकी सरकार होगी। एक तरफ कांग्रेस है जिसने कई सालों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा इसे बीमारू राज्य बनाए रखा। दूसरी तरफ भाजपा सरकार है जिसने 18 वर्षों में किसानों दलितों पिछड़े वर्गों महिलाओं आदिवासियों और युवाओं के कल्याण के लिए काम किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शिवपुरी में

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शिवपुरी में हैं। यहां उन्होंने शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप वोट डालते समय इस बात का ध्यान रखिए कि डबल इंजन सरकार बदलाव किया है। गृह मंत्री ने कहा,  वोट डालते समय यह मत सोचिए कि आप विधायक, सीएम चुनने या बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट कर रहे हैं, लेकिन वोट डालते समय यह ध्यान रखें कि डबल इंजन सरकार ने बदलाव किया है।

यह भी पढ़े- बीजेपी OBC मीटिंग: आधी रात तक अमित शाह की बैठक, 10 राज्यों के नेता, राहुल का OBC कार्ड कट तैयार

कांग्रेस ने वर्षों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से बना बेमिसाल राज्य। आपका एक वोट यह सुनिश्चित करेगा कि अगले 5 साल में यहां किसकी सरकार होगी। एक तरफ कांग्रेस है, जिसने कई सालों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा, इसे ‘बीमारू’ राज्य बनाए रखा। दूसरी तरफ भाजपा सरकार है, जिसने 18 वर्षों में किसानों, दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओं, आदिवासियों और युवाओं के कल्याण के लिए काम किया है।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

यह भी पढ़े- नेपाल में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 154 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री लगाने का काम किया

शिवपुरी के करैरा में रैली करते हुए अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी 1.5 साल रहे। इस अवधि में उन्होंने राज्य में कमीशनखोरी का उद्योग स्थापित किया।  उन्होंने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की इंडस्ट्री लगाने का काम किया। शिवराज की 51 कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जब जब कांग्रेस को मौका मिला उसने बस अपने घर को भरने का ही काम किया है लेकिन भाजपा ने विकास करने का काम किया है।

यह भी पढ़े- Deepawali 2023 : इस साल दीपावली कब है ? जानिए दीपावली 2023 के लिए शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, पूजा विधि ।

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल राम मंदिर को लटका रखी थी। मोदी जी ने जाकर चुपचाप एक दिन अयोध्या जाकर सुबह भूमिपूजन कर दिया।  मैं आप सभी को निमंत्रण देने आया हूं।  22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

हिम्मत है तो सवालों का जवाब दें कमलनाथ

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जब-जब मौका मिला। उसने अपना घर भरने का काम किया और भाजपा ने उसके विपरीत विकास करने का काम किया। मैं आज यहां से कमलनाथ को कहने आया हूं कि जरा भी हिम्मत है, तो मेरी बातों का जवाब देना। आप जब 2002 में मध्य प्रदेश छोड़कर गए तब प्रदेश का बजट 23 हजार करोड़ रुपये था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में प्रदेश का बजट 3 लाख 14 हजार करोड़ है।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker