प्रदेश

MP News: CM शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर संभाग के दौरे पर देंगे बड़ी सौगात, विकास पर्व का होगा शुभारंभ

मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार आज से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाएगी। इस दौरान प्रदेश में करीब 2 लाख करोड़ से अधिक कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा।

MP NEWS: मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार आज से 14 अगस्त तक विकास पर्व मनाएगी। इस दौरान प्रदेश में करीब 2 लाख करोड़ से अधिक कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा। CM शिवराज सिंह चौहान बड़वानी और धार जिले से पर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश का दौरा और अलग अलग जगहों पर रात्रि विश्राम करेंगे। लोकार्पण- भूमि-पूजन के साथ जन-सेवा यात्रा, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन भी होंगे। बड़वानी में जिले के ग्राम नागलवाड़ी से होगा शुभारंभ। प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे, इसी दरमियान 17 से 19 जुलाई तक स्कूल चलें हम अभियान चलेगा जिसमें स्कूली बच्चों से संवाद किया जायेगा।

CM शिवराज सिंह चौहान देंगे प्रदेश को ये सौगात 

जानकारी के अनुसार विकास पर्व के दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार, केन-बेतवा लिंक योजना का भूमिपूजन शिलान्यास, 7,245 करोड़ रुपये की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण, 36,348 करोड़ की 13 सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन, 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ, नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग तथा सड़क निर्माण के 21,900 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन, अमृत 2.0 के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3000 करोड़ रुपए की राशि के कार्य एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लगभग 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश समेत विभिन्न कार्यों का शुभारंभ होगा।

17 से 19 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलें हम अभियान 

बैठक में  CM शिवराज सिंह चौहान  ने स्कूल चलें हम अभियान की भी समीक्षा की, ये अभियान विकास पर्व के साथ ही 17 से 19 जुलाई तक चलाया जाएगा, अभियान के दौरान मुख्यमंत्री स्कूल चले अभियान के अंतर्गत बच्चो से संवाद करेंगे, अभियान के दौरान “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन भी किया जायेगा कार्यक्रमों की श्रंखला में अभिभावक बैठक, प्रेरक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

यह भी पढ़े

जानिए  क्या-क्या होगा विकास पर्व में?

  • व्यापक पैमाने पर विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन
  • जन-सेवा यात्राएं, जन-संवाद, हितग्राही सम्मेलन
  • शासकीय योजनाओं का प्रत्येक पात्र हितग्राही तक लाभ देने का अभियान
  • केंद्र और राज्य के तमाम योजनाओं के लिए हितग्राही सम्मेलन
  • जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक तथा स्थानीय जन-प्रतिनिधी कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • अलग-अलग स्थानों पर रात्रि विश्राम करेंगे मुख्यमंत्री

CM शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के लोगो का अनावरण किया 

CM शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व के लोगो का अनावरण किया , उन्होंने ट्वीट किया – एक बार फिर विकास की लहर चलेगी गांव-गांव, शहर-शहर। यह विकास पर्व सिर्फ सौगातों वाला नहीं, बल्कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की आस को पूरा करने एवं मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने वाला होगा। आइए, इस विकास पर्व को हम सब मिलकर मनाएं और गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाओं के साथ ही हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश को मजबूत बनाएं। ट्वीट के अंत में उन्होंने जयतु मध्यप्रदेश भी लिखा।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker