देश-विदेश

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई (World Population Day)

विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का विचार पहली बार 1987 में आया जब वैश्विक जनसंख्या लगभग 5 अरब तक पहुँच गई।

वैश्विक जनसंख्या मुद्दे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या से संबंधित मुद्दों के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक कराना है। विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गई थी। यह दिन तीन दशकों से अधिक समय से मनाया जा रहा है। आइए इस दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

इस दिन का सुझाव डॉ. केसी जकारिया ने दिया था। 11 जुलाई, 1987 को 5 अरब की आबादी पहुंचने पर इस दिवस को लेकर उत्साह पैदा हुआ था। इसके बाद 11 जुलाई 1989 को संयुक्त राष्ट्र में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने और लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 11 जुलाई 1989 को World Population Day घोषित किया गया था। उसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पारित किया गया। विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़े- लाडली बहना योजना दूसरी किस्त

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व 

विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालना है। यह महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों, आर्थिक संकट और गरीबी पर जोर देता है। यह उत्सव लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए सचेत प्रयास करने की याद दिलाता है।

हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या कंट्रोल करने के उपायों पर चर्चा की जाती है। लोगों के बीच जागरुकता लाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। दरअसल जनसंख्या बढ़ने के कारण देश और दुनिया को जो परेशानियां जैसे इको सिस्टम और मानवता को जो नुकसान पहुंच रहा है उसके प्रति लोगों को इस दिन अलर्ट किया जाता है। इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, गरीबी, समानता, नागरिक अधिकार, मां और बच्चे का स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक दवाइयों के उपयोग आदि ऐसी कई गंभीर समस्याओं से अवगत करा कर इन विषयों पर चर्चा की जाती है। विश्व में हमारा देश चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश बड़ी खबर: सरकार भी अब जुड़वा बच्चों को मानेगी सिंगल चाइल्ड, पहली डिलीवरी में जुड़वा बच्चे हुए तो मिलेंगे दो इंक्रीमेंट, आदेश जारी…

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

विश्व जनसंख्या दिवस 2023 की थीम

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस का विषय लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना है। हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को उजागर करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को बुलंद करना।


जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker