Honey Singh Divorce: ढाई साल बाद हनी सिंह-शालिनी के तलाक पर लगी मुहर…
साल 2011 में गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी, शादी का खुलासा किया था रिएलिटी शो पर, दिल्ली की अदालत ने मंजूर किया तलाक
Honey Singh Divorce: रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दिल्ली कोर्ट की तरफ से करीब 12 साल की शादी के बाद यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का ऑफिशियली तलाक हो गया है। घरेलू हिंसा के तहत शालिनी ने रैपर पर मारपीट, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के साथ लगभग ढाई साल तक चली मुकदमेबाजी भी खत्म हो गयी है। ऐसे में अब तलाक के बाद हनी सिंह को भारी रकम चुकानी होगी।
पिछले साल सितंबर में सिंह ने उन्हें एक करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट भी सौंपा था। जज ने फैसला सुनाते हुए सिंह से पूछा कि क्या वह अब भी अपनी पत्नी के साथ रहने की कोशिश करना चाहते हैं। हालांकि गायक ने उत्तर दिया कि साथ रहने या साथ रहने का कोई और मौका नहीं है।
12 साल की टूटी शादी
हनी सिंह जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है, उन्होंने शालिनी तलवार से 23 जनवरी 2011 को शादी की थी। 12 साल बाद दोनों अलग हो गए हैं। ढाई साल पहले ही तलाक की अर्जी कोर्ट में डाली गई थी। कोर्ट ने हनी सिंह से शादी को एक और मौका देने की राय मांगी थी, इस पर सिंगर ने इनकार कर दिया था। अब तलाक के बाद सिंगर को भारी रकम चुकानी होगी।
एक दूसरे पर लगाए आरोप वापस लिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनी सिंह और शालिनी सिंह ने तलाक लेने के दौरान एक-दूसरे पर जो आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे, उसे भी वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि एलिमनी के लिए शालिनी ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये मांगे थे। जो घटकर अब 1 करोड़ हो गई है। दोनों के बीच इस राशि पर समझौता हुआ है। ऐसे में सिंगर अब अपनी एक्स वाइफ को ये रकम जल्द ही देगें।
किन शर्तों पर हुआ तलाक
अब दोनों के बीच तलाक किन शर्तों पर हुआ है। शालिनी को एलिमनी के तौर पर क्या मिला है, इसे लेकर कुछ भी रिवील नहीं हुआ है। बात इनके रिश्ते की करें तो इनकी लव मैरिज थी, काफी समय तक शादी से पहले ये रिश्ते में रहे और एक रियलिटी शो में हनी सिंह ने इस रिश्ते को रिवील किया था और दुनिया से शालिनी को रूबरू करवाया था। इतना ही नही 3 साल तक उन्होंने शादी को छिपाए रखा। इस रियलिटी शो में शादी का खुलासा किया था, लेकिन 10 साल में ही इनके बीच विवाद सामने आने लगे।
शालिनी ने लगाए थे हिंसा के आरोप
हनी सिंह की पत्नी शालनी तलवार ने हनी सिंह व उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के अलावा कई गंभीर आरोप लगाते हुए अदालत में याचिका दायर की थी। अदालत ने हनी सिंह व उनके परिवार को अगले आदेश तक याची शालिनी तलवार के साथ संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति, उनकी पत्नी के स्त्रीधन आदि को किसी भी प्रकार से बेचने व न निपटाने का निर्देश दिया था।शालनी ने याचिका में हनी सिंह के अलावा अपनी सास भूपिन्द्र कौर, ससुर सरबजीत सिंह व ननद स्नेहा सिंह को पक्ष बनाया था। याची ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उसे प्रताड़ित करने के अलावा मारपीट की जा रही है।
यह भी पढ़े- Amala Paul And Jagat Desai Wedding: दूसरी बार दुल्हन बनीं अमाला पॉल
स्कूल में चढ़ा था दोनों का प्यार परवान
शालिनी तलवार, हनी सिंह की स्कूल के समय से गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और यहीं से दोनों का इश्क परवान चढ़ा। हनी सिंह शालिनी से पहली नजर में ही प्यार कर बैठे थे। स्कूल के दिनों से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया।
बहुत गुपचुप तरीके से की थी दोनों ने शादी
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की। दोनों परिवारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से यह शादी हुई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बाहर आईं। दरअसल, हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान शालिनी से अपनी शादी की बात बताई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़े- Dunki Teaser: Teaser of Shahrukh Khan’s movie ‘Dunki ‘ released
दोनों की शादी काफी सीक्रेट थी
हनी सिंह और शालिनी ने शादी से पहले करीब 20 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। फिर कपल ने साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ धूमधाम से शादी की थी। दोनों की शादी काफी सीक्रेट थी। जिसमें सिर्फ उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। वहीं शादी के तीन साल बाद दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई थी, जिसके बाद हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो में ये खुलासा किया था कि उनकी शालिनी से शादी हो चुकी है, बता दें कि हनी सिंह म्यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम है। जिन्होंने ना सिर्फ कई हिट एलबम की है, बल्कि हिंदी सिनेमा की कई सुपरहिट फिल्मों में भी बेहतरीन गाने दिए हैं।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करे।