जीवन शैली

Health Tips (हेल्थ टिप्स): सुबह खाली पेट क्या खाना फायदेमंद है और क्या नहीं? जीवन भर रहें फिट

सुबह खाली पेट में सही आहार लेना आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह आपके दिन की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका होता है और पाचन प्रणाली को सहायक बनाता है।

Health Tips (हेल्थ टिप्स): सुबह खाली पेट में सही आहार लेना आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह आपके दिन की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका होता है और पाचन प्रणाली को सहायक बनाता है। हमें पता होना चाहिए कि क्या छोड़ना है और सुबह क्या खाना हमारे शरीर के लिए अच्छा है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं कि सुबह के समय क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

सुबह खाली पेट ये खाना फायदेमंद

  • हल्का गुनगुना पानी
    सुबह सबसे पहले अगर मुंह में कुछ जाना चाहिए तो वो है पानी, आप पानी के साथ दिन की शुरुआत करते हैं तो बॉडी को दिनभर के लिए हाइड्रेशन मिलता है।
  • दलिया
    सुबह के समय दलिया का सेवन करने से आपके पेट की पाचन क्रिया मजबूत होती है, यह जलन की समस्या से भी बचाता है।
  • बादाम
    सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए, इसके पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
  • दूध
    खाली पेट दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कमजोर पाचन तंत्र और गैस की समस्या वाले लोगों को इसे नहीं पीना चाहिए।

यह भी पढ़े- सुबह की शुरुआत: खाली पेट पानी पीने से होते हैं कई फायदे

  • पानी में शहद मिलाकर
    खाली पेट पानी में शहद मिलाकर पियें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • अनार
    अनार को सुबह खाली पेट खाना चाहिए। इसे खाने से पाचन तंत्र में सूजन संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
  • पपीता
    पपीता सुबह खाली पेट खाना चाहिए। खाली पेट पपीता खाने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। पपीता खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो जाता है। और दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
  • किशमिश और आलूबुखारा
    इन्हें रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह नाश्ते से पहले या योग और सैर से पहले आप इनका सेवन कर सकते हैं।
  • पोहा
    कम खाकर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करने के लिए पोहा सबसे अच्छा नाश्ता है। न तो यह फैट बढ़ाता है और न ही इसे बनाने में ज्यादा समय लगता है और यह फाइबर से भरपूर होता है।

यह भी पढ़े- home remedy to reduce cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

  • ओट्स
    प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण ओट्स नाश्ते के लिए एक बेहतरीन भोजन है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे सूजन, गैस, अपच, सीने में जलन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
  • अंडा
    अंडा सुबह खाली पेट खाना चाहिए, यह वजन कम करने में मददगार है।

सुबह खाली पेट ये खाना हानिकारक होता है

  • सुबह खाली पेट मसालेदार नाश्ता नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में जलन के साथ-साथ पेट में दर्द, ऐंठन भी होती है।
  • खट्टे फलों का सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये एसिड पैदा करते हैं।
  • खाली पेट कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए, क्योंकि कच्ची सब्जियों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इससे पेट में दर्द और ऐंठन होती है।

यह भी पढ़े- थायराइड की समस्या: जानिए घरेलू उपचार जो थायराइड की समस्या दूर करने में मदद करेंगे

  • सुबह के समय लोग खाली पेट चाय या कॉफी पीने लगते हैं, जिससे गैस बनने लगती है, इसलिए कुछ खाने के बाद ही चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए।
  • खाली पेट कभी भी ठंडी ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए। सुबह उठकर फ्रिज का पानी ना पिएं। ऐसा करने से पाचनतंत्र प्रभावित होता है।
  • खाली पेट अल्‍कोहल का सेवन खतरनाक हो सकता है, यह सीधे आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसा करने से आपके रक्त व लिवर पर बुरा असर पड़ता है

जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker