![महाकाल महालोक में सप्त ऋषियों की नई मूर्ति पुनः स्थापित की गई](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/08/New-idol-of-seven-sages-reinstated-in-Mahakal-Mahalok-780x470.jpg)
Mp Ujjain: उज्जैन महाकाल लोक में आखिरकार सप्तऋषियों की नई मूर्तियां दोबारा उसी स्थान पर स्थापित कर दी गई हैं। इन मूर्तियों का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 21 अगस्त को नागपंचमी पर कर सकते हैं। अभी इनको कोई देख नहीं सकता क्योंकि कपड़े से ढांककर रखा गया है। मूर्तियों के पास जाने पर भी अभी प्रतिबंध लगा रखा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इनका जल्द ही अनावरण कराए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Plants : सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि के लिए वास्तु अनुरूप वृक्षारोपण
Mahakal Lok Ujjain: उज्जैन के महाकाल महालोक में 28 मई को तेज आंधी और तूफ़ान के बाद सप्तऋषि की 7 में से 6 मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थी। मूर्तियां गिरने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की BJP सरकार पर भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाकर प्रदर्शन भी किया था। अब 7 माह बाद सप्त ऋषि की सभी 6 मूर्तियां बनकर तैयार है।
यह भी पढ़ें- सावन पुत्रदा एकादशी 2023 व्रत कब, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और महत्व
नई मूर्तियों का निर्माण मुंबई में
जनभावनों को ध्यान में रख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नई मूर्तियों की पुनर्स्थापना के आदेश हुए। मूर्तियां गारंटी अवधि में होने से स्मार्ट सिटी कंपनी से अनुबंधित ठेकेदार एमपी बाबरिया ने नई मूर्तियों का निर्माण मुंबई में कराया और सोमवार रात पुनर्स्थापित करवा दिया। इसके लिए मुंबई से ही एक टीम भेजी गई थी। दावा है कि इस बार बनाई मूर्तियां पहले से अधिक मजबूत हैं। इनकी स्थापना के लिए फाउंडेशन वर्क भी किया है। अब जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इनका अनावरण कराने का दावा है।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2023: कब है रक्षाबंधन? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, रक्षाबंधन पर भद्रा काल
प्रतिमाओं के साथ ही बैस भी ज्यादा मजबूत
दावा किया जा रहा हैं कि इस बार की नई प्रतिमाएं तो मजबूत रहेगी ही उनका बैस भी मजबूत रहेगा। स्टैंड पर उन्हें लोहे की राड व सीमेंट कांक्रीट मटेरियल से स्थापित किया जाएगा। ताकि तेज हवा से भी नुकसान नहीं हो। प्रतिमाओं के अंगों के ज्वाइंट भी मजबूती से जोड़े गए हैं, ताकि दरार भी ना आए।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।