जीवन शैली

मुंबई: हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने 19 कैथ लैब खोलने की योजना बनाई है।

हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर लगेगी रोक, महाराष्ट्र में बनाया अनोखा प्लान, देश के काम आ सकता है

पिछले कुछ वर्षों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है। लोग जिम में एक्सरसाइज करते हुए, शादियों में डांस करते हुए मर रहे हैं। इस जानलेवा प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र में एक अनोखी योजना तैयार की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने 19 कैथ लैब खोलने की योजना बनाई है। यहां के जन स्वास्थ्य विभाग ने इसे मुंबई, ठाणे समेत अन्य जिला अस्पतालों में खोलने का फैसला किया है।

जीवनशैली एक समस्या बन गई

जीवनशैली एक गंभीर समस्या बन गई है। आधुनिक जीवनशैली के कारण, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बहुत सारे प्रभाव दिख रहे हैं। बदलते कामकाज के दबाव, अनियमित खान-पान,  नींद पूरी न होना और तनाव की बढ़ती हुई स्तर के कारण, लोग मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।व्यस्त जीवनशैली के कारण, व्यक्ति को समय की कमी होती है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए उचित समय नहीं निकाल पा रहे हैं। यह लापरवाही उन्हें अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए संक्रमित कर सकती है जैसे कि मोटापा, दिल की बीमारी, मधुमेह, तनाव आदि।

अत्यधिक व्यायाम और खाने-पीने में लापरवाही खतरनाक

लोग पहले दिन जिम जाते हैं और अचानक जोरदार एक्सरसाइज करने लगते हैं। इसके अलावा मोबाइल और सोशल मीडिया के कारण भी लोगों की जीवनशैली काफी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा लोगों के जीवन में तनाव का स्तर भी काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जो भी करो जरूरत के हिसाब से करो। अत्यधिक व्यायाम और खाने-पीने में लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

हार्ट अटैक में कैसे फायदा पहुंचाएगा कैथ लैब?

हार्ट अटैक के मामलों के लिए जिला अस्पतालों में कैथ लैब की स्थापना सबसे कारगर साबित हो सकती है। ये वो लैब है जिसमें कुछ खास मशीनें होती हैं जिनके मॉनिटर पर दिल की बीमारी का पता लगाया जा सकता है। कैथ लैब में निदान और उपचार दोनों उपलब्ध हैं। यानी अगर हार्ट अटैक का मरीज एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंच जाए तो एंजियोग्राफी के बाद PAMI (प्राइमरी एंजियोप्लास्टी इन मायोकार्डियल इनफार्क्शन ट्रायल) देकर मरीज की जान बचाई जा सकती है।

युवाओं को अत्यधिक व्यायाम से बचना चाहिए

इसके अलावा डॉ. भंसाली ने युवाओं को एक खास सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक व्यायाम जोखिम से खाली नहीं है। लोग जिम तो जाते हैं, लेकिन पानी बहुत कम पीते हैं। जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही दिन में काम करने के बाद पार्टी करना भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। डॉ. गौतम ने कहा कि व्यायाम उम्र और शरीर के अनुरूप ही करना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए योग करें और अपने खान-पान पर ध्यान दें। इसके अलावा कम से कम 6  घंटे की नींद लें।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker