जीवन शैली

जामुन: जामुन आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, आइये जानते है जामुन के स्वास्थ्य लाभ।

जामुन का फल ही नहीं बल्कि इसके पेड़ की छाल, पत्तियां और गुठलियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। बड़ों के साथ-साथ यह फल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। जामुन फायदेमंद तो बहुत है, लेकिन कभी-कभी इससे नुकसान भी हो सकते है।

जामुन खाने में स्वादिष्ट होता है और इसमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं। जामुन आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। जामुन का फल ही नहीं बल्कि इसके पेड़ की छाल, पत्तियां और गुठलियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। बड़ों के साथ-साथ यह फल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस लेख के माध्यम से आइए जानते है जामुन के स्वास्थ्य लाभ।

हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करें

पोटेशियम से भरपूर जामुन आपके दिल के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। जामुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियाँ ठीक हो जाती हैं। यह रक्त के प्रवाह को आसान बनाता है जिससे कोई खतरा नहीं होता है।

पाचन संबंधी लाभ

जामुन में पाए जाने वाले आयरन, विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और अपच की समस्या कम हो जाती है। जामुन  में भरपूर फ़ाइबर होता है जो पाचन संबंधी सभी समस्याओं को दूर रखता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील डाइटरी फ़ाइबर होते हैं। ये फ़ाइबर हेल्दी पाचन में मदद करते हैं और साथ ही कोलेस्ट्रॉल का हेल्दी लेवल बनाए रखते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद

जामुन के रस में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसमें मौजूद एसिड यौगिक भोजन को स्टार्च में बदलने की गति को धीमा कर देते है, इससे मधुमेह का स्तर नियंत्रित रहता है। जामुन का रस इंसुलिन संवेदनशीलता और गतिविधि दोनों को बढ़ाता है। इसके जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे डायबिटीज पेशेंट को अतिरिक्त फायदा मिलता है।

जामुन खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है

जामुन में विटामिन-C और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जामुन हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आपके शरीर में सभी अंगों तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

आंत में सुधार

जामुन में पाए जाने वाले तत्व आंत के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

जामुन का सेवन करने से आपको भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स मसूड़ों की समस्याओं को दूर करने में कारगर है।  साथ ही इसमें मौजूद कैलोरी की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन घटना में भी कारगर है।

त्वचा की सुरक्षा

जामुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा की रक्षा करते हैं और उसे ताजगी और चमक देते हैं। जामुन के बीजों में मौजूद सूजन रोधी गुण बैक्टीरिया साफ करके मुंहासों और चेहरे के दाग धब्बे दूर करने में मदद करते हैं। झुर्रियों से छुटकारा- जामुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड जैसे पोषक तत्व स्किन को बूस्ट करके उसे फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

पाइल्स या बवासीर में फायदेमंद 

पाइल्स या बवासीर होने पर जामुन के कोमल कोपलों को पीस लें और इस रस में थोड़ी से चीनी मिला लें, दिन में तीन बार इसका सेवन करने से पाइल्स में बहने वाला खून बंद हो जाता है। 10 ग्राम जामुन के पत्तों को 250 मिली गाय के दूध में घोंट लें, इसे 7 दिन तक सुबह,दोपहर और शाम को पीने से भी खून रुक जाता है।


जामुन की गुठली

जामुन की गुठली का पाउडर का सेवन करने से डाइजेशन ठीक रह सकता है।  इस समय बहुत से लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे कम करना लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। जामुन की गुठली के पाउडर को पानी के साथ खा सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।


जामुन के फायदे तो बहुत है, लेकिन कभी-कभी जामुन खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। जानिए जामुन कब न खाये ?

खाली पेट भी ना खाएं जामुन- आपको जामुन फल को खाली पेट भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर भी पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और दस्त से बुरा हाल हो सकता है। आप जामुन को दोपहर या शाम के वक्त ही खाएं।
जामुन की तासीर- बता दें कि जामुन का ज्यादा सेवन गर्मियों में इसलिए किया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
जामुन का अधिक मात्रा में सेवन- जामुन का अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, खासतौर पर जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं उन्हें जामुन का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
आप इसके लाभों को प्राप्त करने के लिए बिना किसी स्वास्थ्य जटिलता के एक दिन में 100 ग्राम जामुन खा सकते हैं। जामुन के रस की बात करें तो आप एक दिन में 3-4 चम्मच ले सकते हैं।
जामुन खाने के करीब आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए।  ऐसा नहीं करने से पेट में दर्द या डायरिया हो सकता है।

जुड़िये News Merchants Team से – देश, दुनिया,प्रदेश,खुलासा, बॉलीवुड,लाइफ स्टाइल,अलग हटके,धर्म,शेयर बाज़ार,सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker