प्रदेश

MP Election 2023: आज रविवार को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा!

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के इस चुनावी महासमर में भाजपा की ओर से खुद सीएम ने मोर्चा संभाला लिया है। वे अपनी गंगा यात्रा से लौटकर भोपाल के प्रत्याशियों के साथ समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को शाम 6 बजे भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा में रोड शो और जनसभा किया। उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। भोपाल की यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत और पक्की सीट मानी जाती है। कृष्णा गौर यहां से वर्तमान में विधायक हैं। इसके पहले उनके ससुर बाबूलाल गौर यहां से विधायक रहे हैं। वे 8 बार यहां से विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा पिछले 43 सालों से लगातार जीत रही है।

गुरुवार को विशाल चुनावी सभा को किया ! संबोधित –

भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और कमलनाथ पर हमलावर करते हुए कहा- कि कमलनाथ को जिस प्रदेश ने मुख्यमंत्री और सांसद बनाया, उसी प्रदेश को वे बदनाम करते हैं। वे कहते हैं यह बेईमानों का प्रदेश है, यह चौपट प्रदेश और यह भ्रष्टाचारियों का प्रदेश है। पहले कहते थे -भारत महान नहीं बदनाम है। यही कांग्रेस की सोच है..?

यह भी पढ़े- MP Election 2023: चुनावी आचार संहिता का प्रभाव, 20 अक्टूबर तक जमा करवाने होंगे हथियार लायसेंस

शिवराज का पलटवार

गुरुवार को मंडला में प्रियंका गांधी ने जहां मंच से भाजपा पर निशाना साधा तो जवाब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा -कि कल जिस तरह से प्रियंका से घोषणाएं करवाई गईं, मैंने वह वीडियो देखा है। कई घोषणाएं कर के वे बैठ गईं। ये बोले एक और कर दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलवाना ठीक नहीं। इन्होंने पहले भी राहुल बाबा से कहल वा दिया था , कि “10 दिन में कर्जा माफ नहीं तो 11 वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे।” ये जबरदस्ती कहलवा रहे हैं, पढ़ दो पढ़ दो लेना देना थोड़ी है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रत्याशियों को थका हारा बताने के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को शून्य करार दिया है।इस दौरान कमलनाथ ने निशाना साधते हुए ट्वीट किया -कि भाजपा ने हालातों को भांपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने ‘शिखर’ नेतृत्व को इस चुनाव में ‘शून्य’ कर दिया है। इसके पहले कमलनाथ ने गुरुवार को भी ट्वीट कर भाजपा के प्रत्याशी, मंत्रियों पर तंज किया था।

यह भी पढ़े- MP Election 2023: सावधान-सावधान !आचार संहिता के चलते उम्‍मीदवारों का झंडा लगाने वाले अब हो जाएं सावधान, दर्ज हो सकता है केस

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा –

नारायण त्रिपाठी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है इसके साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी त्याग पत्र दिया है। इस दौरान नारायण त्रिपाठी ने कहा -अभी पार्टी का सम्मान करते हुए इस्तीफा दिया है। आगे की रणनीति जल्द बनेगी। उनके इस्तीफा देते ही अब उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। बीते कई दिनों से कांग्रेस शीर्ष नेताओं से नजदीकियां बढ़ी है। बताया जा रहा है कि 16 अक्तूबर को फाइनल निर्णय होगा। आपको बता दें कि बीजेपी ने मैहर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक नारायण त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। यहां के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेता श्रीकांत चतुर्वेदी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। तभी से उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं।अब सामने आया हे की नारायण त्रिपाठी लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। करीब दो सालों से वो अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ हमलावर हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा-

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस को आतंकियों को बचाना है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं। कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं समझ नहीं आता, उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वो दिग्विजय के बयान से ताल्लुक रखते हैं। अब तो प्रतित होता हे की दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे।

यह भी पढ़े- MP Election 2023: संजय शुक्ला V/S कैलाश विजयवर्गीय, चुनाव की तारीखों का ऐलान के साथ ही प्रदेश में बयानबाजों का दौर भी शुरू

मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भी ऐसे विषय आते हैं, दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये गाय पर सवाल उठा देते हैं, पर कभी बकरी पर सवाल उठाते हैं क्या। ये केवल तुष्टीकरण करते हैं जाकिर नाइक को शांतिदूत और ओसामा जी कहते हैं। आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते हैं कि केंद्र में सरकार बनने पर 370 फिर से लगाएंगे। ये किस आधार पर कहते हैं कि पीएफआई के 97 फीसदी लोग निर्दोष हैं जबकि पीएफआई घोषित आतंकी संगठन है।

60 नामों पर हुई चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि बैठक में हमने 60 सीटों पर चर्चा की है। हम दोबारा बैठक करेंगे। हम श्राद्ध पक्ष के बाद उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेंगे। हम इसी के मुताबिक आगे बढ़ रहे हैं, ताकि हम 15 अक्टूबर को अपनी सूची जारी कर सकें।आपको बता दें कि भाजपा चार सूची जारी कर चुकी है, जबकि कांग्रेस की एक भी सूची सामने नहीं आई है। इसे लेकर ही कमलनाथ ने ये बात कही है। हालांकि जिनके नाम तय हैं, पार्टी उनको इशारा दे चुकी है और वे अपनी तैयारियों में लग गए हैं। कांग्रेस की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन मतलब आज रविवार को जारी हो सकती है। इसमें 110 से 130 नाम हो सकते है। इसमें 60 से 70 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल होने की बात भी कही जा रही है।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker