Eye Protection: आंखों की सुरक्षा बहुत जरूरी है, अपनी आंखों की सेहत को नजरअंदाज न करें।
एक तरफ तो आंखों को आराम नहीं मिलता और दूसरी तरफ हमारे आहार में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आंखों को पोषण दे सके। ऐसे में आंखें धीरे-धीरे कमजोर हो जाती हैं और आंखों की रोशनी कम हो जाती है।
![Eye Protection](https://newsmerchants.com/wp-content/uploads/2023/09/Easy-1-780x470.jpg)
आंखों की सुरक्षा: आजकल लगातार लैपटॉप और मोबाइल के सामने बैठे रहना और खराब लाइफस्टाइल, आंखों की रोशनी का नुकसान कर रहा है। इसके अलावा एक्सरसाइज की कमी से भी आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पहले तो आपको अपने काम के दौरान अपनी आंखों को ब्रेक देना चाहिए। साथ ही रात में सोते समय अपने मोबाइल को अपने कमरे से बाहर रखें। साथ ही कुछ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करें जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं। इन्हीं तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। तो आइए आज इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि हम अपनी आंखों की सुरक्षा कैसे करें ताकि आंखों की रोशनी स्वस्थ रहे और आंखों में किसी भी प्रकार का विकार न हो।
आँखों की सुरक्षा के लिए क्या करें?
आँख शरीर का सबसे नाजुक अंग है। अगर आपकी आंखें अब भी स्वस्थ हैं तो आपको अभी से अपनी आंखों को लेकर सचेत हो जाना चाहिए। आपको अपनी दिनचर्या में इस बात को शामिल करना चाहिए कि आप अपनी आंखों को हमेशा ठंडे पानी से साफ करें। साथ ही अगर आप लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो समय-समय पर अपनी आंखों को आराम दें। आधे घंटे या एक घंटे के अंतराल पर अपनी आंखों को आराम दें या गुलाब जल या ठंडे पानी से अपनी आंखों को साफ करते रहें। आप अच्छे लेंस वाले चश्मे का भी उपयोग कर सकते हैं। जब भी आप धूप में बाहर जाएं तो काले चश्मे का अधिक प्रयोग करें। सुबह उठकर प्राणायाम करें, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह भी पढ़े- Health Benefits Of Tulsi Leaves: जाने तुलसी के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं?
अपनी आंखों को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने खान-पान की आदतों में कुछ बदलाव करें। अपने आहार में जितना हो सके हरी सब्जियों का प्रयोग करें। आप पालक, चुकंदर, शकरकंद, शतावरी, ब्रोकोली, मछली और अंडे का भी उपयोग कर सकते हैं। आंखों की रोशनी के लिए आप खट्टे फलों जैसे आंवला, संतरा, अंगूर, नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गाजर, पपीता, बादाम, मूंगफली और अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इन चीजों को खाने से आंखों की रोशनी जा सकती है
आंख बहुत ही नाजुक अंग है और थोड़ी सी लापरवाही से आंखों की रोशनी जा सकती है। इसके लिए आपको अपने खान-पान पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आजकल जंक फूड खाना फैशन हो गया है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत हानिकारक है। इसके अलावा शराब के नियमित सेवन से शरीर में कई तरह के विकार भी पैदा होते हैं। इससे आंखों की रोशनी भी नष्ट हो जाती है। आज युवाओं में धूम्रपान की आदत बढ़ती जा रही है। यह आंखों की रोशनी के लिए बहुत हानिकारक है।
यह भी पढ़े- Health Tips: अंजीर खाने के फायदे जो आपको सालभर रखेंगे सेहतमंद(Benefits Of Eating Figs)
आंखों के लिए सबसे अच्छा क्या है?
कौन सा फल खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है?
- गाजर गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में सच में कारगर है।
- कीवी कीवी एक ऐसा फल है जो कि आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- पपीता पपीता खाना, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
- आड़ू खाना, आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। आड़ू में बीटा कैरोटीन होता है आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- केले विटामिन ए, सी और ई से भरपूर होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। केले में ल्यूटिन नामक पदार्थ भी होता है, जो आंखों को उम्र से संबंधित मैकुलर डीजेनरेशन से बचाता है।
जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp1 WhatsApp2 के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।