जीवन शैली

Mustard Oil: सरसों के तेल से करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

सरसों के तेल का इस्तेमाल ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए करते हैं, साथ ही सरसों के तेल के सेवन से सेहत को भी काफी फायदा होता है, क्योंकि सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

Mustard Oil: सरसों के तेल से शरीर की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को सुंदर बनाता है और मांसपेशियों को मजबूती देता है। अगर आपको दर्द होता है, तो यह दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, बालों की देखभाल के लिए भी यह उपयोगी है।  जी हां सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सरसों का तेल एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य और स्किन के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सरसों के तेल का उपयोग शरीर की मालिश में कई फायदे प्रदान कर सकता है। यह तेल आयुर्वेदिक और पारंपरिक उपचारों में भी प्रयुक्त होता है। सरसों के तेल से करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द या सूजन की शिकायत होने पर सरसों के तेल से मालिश करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ब्लड सर्कुलेशन का सही रहना काफी जरूरी होता है। ब्लड सर्कुलेशन सही रहने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

CREATIVE FILMS INDORE PHOTOGRAPHY

शरीर में बनी रहती है गर्माहट

सर्दियों में सरसों के तेल से शरीर की मालिश करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सर्दी के मौसम में सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर में गर्मी आती है। क्योंकि सरसों का तेल गर्म होता है। जो ठंड के मौसम में भी आपको गर्म महसूस कराता है।

यह भी पढ़ें- थायराइड की समस्या: जानिए घरेलू उपचार जो थायराइड की समस्या दूर करने में मदद करेंगे

शिशु की त्वचा की मालिश करना

कुछ संस्कृतियों में, सरसों के तेल का उपयोग शिशुओं की मालिश के लिए किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से हड्डियांऔर मांसपेशियां मजबूत होती है। जी हां अगर आप नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश करते हैं, तो इससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। साथ ही इससे मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

श्वसन स्वास्थ्य

सरसों के तेल का उपयोग इसके गर्म और सर्दी-खांसी प्रभावों के कारण जमाव, खांसी और सर्दी के लक्षणों से राहत पाने के लिए भाप लेने के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Health Tips (हेल्थ टिप्स): सुबह खाली पेट क्या खाना फायदेमंद है और क्या नहीं? जीवन भर रहें फिट

झुर्रियों की शिकायत होती है दूर

सरसों के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए सरसों का तेल प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम करता है। सरसों के तेल से नियमित रूप से मालिश करने से झुर्रियों की शिकायत दूर होती है।

त्वचा पर बनी रहती है नमी

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है। लेकिन अगर आप सर्दी के मौसम में रोजाना नियमित रूप से सरसों के तेल से शरीर की मालिश करते हैं, तो इससे त्वचा पर नमी बनी रहती है।

बालों के लिए फायदेमंद

सरसों का तेल बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई सरसों के तेल से बालों में मालिश करता है, तो इससे बाल घने और मजबूत होते हैं। साथ ही बाल झड़ना भी कम हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- home remedy to reduce cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय

दांतों के लिए फायदेमंद

मसूड़ों के दर्द को दूर करें मसूड़ों के दर्द को दूर करने के लिए सरसों के तेल और नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। दांतों के पीलेपन से छुटकारा दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल और नमक का इस्तेमाल करें।

तनाव होता है कम

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से तनाव कम होता है और आप शांत महसूस करते हैं। साथ ही सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से नींद से जुड़ी समस्या जैसे अनिद्रा की समस्या भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, स्वास्थ्य के लिए वरदान

दर्द और सूजन कम करे

हल्दी और तेल चोट पर लगाने आई सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है। कई बार चोट दिखने में तो हल्की लगती है, लेकिन उसमें दर्द और सूजन काफी होती है। इसके लिए आप सरसों का तेल गर्म करें। इसमें हल्दी डालें और अपने चोट पर लगाएं। आप उस पर पट्टी भी बांध सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर चोट ठीक नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।

इंफेक्शन कम करने के लिए

कई बार मॉनसून में चोट लगने के कारण उसमें इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। ये इंफेक्शन स्किन पर कई बार काफी बढ़ भी जाता है। ऐसे में चोट लगने पर हल्दी और सरसों के तेल का पेस्ट लगाया जा सकता है।

ध्यान दें कि किसी भी प्रकार की त्वचा रिएक्शन या एलर्जी की स्थिति में, सरसों के तेल का प्रयोग करने से पहले डॉक्टर से परामर्श करना महत्वपूर्ण होता है। सरसों के तेल का उपयोग हमेशा सीमित मात्रा में करें।


जुड़िये News Merchants Team से – देश विदेश, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, जॉब्स, योजनाएं,अलग हटके, तकनीक आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsAppWhatsApp2  के ग्रुप ज्वाइन करें हमारे को Facebook पेज को like करें-शेयर करें।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker